सल्ट उपचुनाव : सोशल मीडिया पर महेश जीना बन गए प्रत्याशी, भाजपा ने कहा- हमने तो घोषित ही नहीं किया

174
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर मंगलवार को एक दिलचस्प मामला हो गया। पूरी सोशल मीडिया पर दिन भर महेश जीना के भाजपा प्रत्याशी होने की खबरें तेजी से वायरल हो गईं, लेकिन शाम को भारतीय जनता पार्टी ने साफ इनकार कर दिया कि अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। भाजपा के बयान के बाद सियासी खेलों में हैरानी छा गई है।
अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा था। इस सीट पर सुरेंद्र सिंह जीना भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। मगर गत वर्ष कोरोना होने और पत्नी के निधन से उनके वियोग में जीना का निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट रिक्त चल रही थी। अब जाकर इस पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज मंगलवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर वायरल हुई कि भारतीय जनता पार्टी ने स्वर्गीय सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही राजनीतिक खेमे के लोगों की नजरें कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा पर टिक गईं। लोगों ने महेश जीना का नाम घोषित होने के बाद जीत हार का आकलन भी शुरू कर दिया था। लेकिन ज्यों-ज्यों शाम हुई त्यों ही भारतीय जनता पार्टी के बयान ने सबको हैरानी में डाल दिया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने शाम को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने तो अभी कोई प्रत्याशी घोषित ही नहीं किया है, बहुत जल्द इसकी घोषणा हो सकती है। ध्यान रहे भाजपा के पैनल में महेश जीना समेत 5 नाम शामिल हैं। जिन्हें हाईकमान के लिए भेजा गया है, अब देखना है कि अगर महेश जीना प्रत्याशी नहीं है तो कौन बनता है??

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की इस सीट पर सात नामांकन पत्र हुए रद्द