Rudrpur : देह व्यापार में शामिल महिला पुलिस ने पकड़ी, मेडिकल जांच कराई तो यह रिपोर्ट आई

139
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में शनिवार को देह व्यापार में शामिल एक महिला को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया और उसकी मेडिकल जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल आई। जिस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया। इधर, पुलिस महिला को गिरफ्तार करने वालों की भी जांच करा रही है।
रुद्रपुर जिला पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार करने के मामले में गिरफ्तार किया था। लड़की के खुलासे के आधार पर पुलिस ने हलद्वानी के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। गहन छानबीन के बाद पता चला कि गिरफ्तार किए गए हल्द्वानी निवासी युवक की पत्नी भी देह व्यापार कराने के धंधे में शामिल है। पुलिस ने महिला दरोगा नीमा बोरा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। टीम ने लोकेशन के आधार पर महिला को रुद्रपुर कस्बे के भूरारानी रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया। साथ ही कोरोना टेस्ट कराया। कोतवाल एनएन पंत के अनुसार महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसमें वह पॉजिटिव मिली। उसको जिला अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया है। स्वस्थ होने पर अगली करवाई की जाएगी।