तीरथ सिंह रावत आज चार बजे ही क्यों लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पढ़िए बड़ा कारण

379
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। प्रदेश में सरकार का नेतृत्व बदलने के बाद तीरथ सिंह रावत नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। साथ ही भाजपा हाईकमान द्वारा प्रस्तावित तीरथ सिंह रावत के नाम का पत्र भी महामहिम को सौंप दिया है। पार्टी के मुताबिक तीरथ सिंह रावत आज शाम चार बजे शपथ लेंगे। यह निर्णय इसलिए भी लिया गया है क्योंकि ज्योतिष के अनुसार आज का दिन बहुत ही शुभ बताया गया है, अभी तक चर्चा थी कि बुधवार को मुख्यमंत्री पद के लिए नेता का चयन होने के बाद शपथ ग्रहण का आयोजन गुरुवार को रखा जाएगा। मगर एकाएक शपथ ग्रहण के दिन में हुए परिवर्तन की मुख्य वजह शुभ मुहूर्त का बताया जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार तीरथ सिंह रावत की अपनी राशि के मुताबिक आज शपथ ग्रहण का शुभ मुहूर्त बन रहा है। जिसके चलते नए मुख्यमंत्री को आज ही राजभवन में शपथ ग्रहण कराई जा रही है। ज्योतिषियों का दावा है कि इसका लाभ नए मुख्यमंत्री को ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


ज्योतिष नवीन जोशी के मुताबिक तीरथ सिंह रावत के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना आज बहुत शुभ है। आज बुधवार और द्वादशी युक्त त्रयोदशी तिथि है। इसलिए प्रदोष भी है। आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र मकर राशि में है। मकर राशि में ही देव गुरु बृहस्पति भी विराजमान रहने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। शनि की उपस्थिति भी मकर राशि में होने से बहुत बलवान योग बन रहा है। नए सीएम तीरथ सिंह रावत की राशि तुला है। उससे चतुर्थ जनता के स्थान में बृहस्पति और चंद्रमा की युति होने से और शनि की भी वहां पर उपस्थित होने से गजकेसरी के साथ-साथ मणिकांचन योग बन रहा है। जिसे ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि इस योग में मुख्यमंत्री शपथ लेते हैं तो भाजपा के लिए भी शुभ संकेत रहेंगे। तीरथ सिंह रावत के लिए राशि के मुताबिक शपथ ग्रहण का शुभ योग दोपहर 2:10 से सायंकाल 5:00 बजे तक का उत्तम माना जा रहा है।