यह गैंग लड़कियों के अंडरगारमेंट ही चोरी करता है, सीसीटीवी में कैद हुआ गिरोह

209
खबर शेयर करें -

मेरठ। शहर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह चाेरी किसी महंगे सामान का नहीं बल्कि लड़कियाें के अंडरगारमेंट्स का है। सीसीटीवी में दो युवक कैद भी हुए हैं, जो लड़कियोें के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहे थे।

दरअसल, यहां सदर बाजार में काफी दिनाें से लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी हो रहे हैं। इससे लोग परेशान थे। रविवार को जब चोरी की यह घटना एक सीसीटीवी में कैद हुई तो स्थानीय लोग उसे लेकर थाने पहुंच गए और चोरों को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारियों द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो लोग दोपहर करीब दो बजे स्कूटी से आए। पहले उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा की। इसके बाद वहां से निकलकर एक व्यापारी की बेटी के कपड़े चोरी कर लिए। कपड़े धूप में सुखाने के लिए बालकनी की दीवार पर डाले गए थे। कपड़े चोरी होने के बाद जब व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो लोग भड़क गए। व्यापारियों ने बताया कि उक्त मुस्लिम युवक एक सप्ताह से हिंदू मोहल्लों में जाकर लड़कियों के कपड़े चोरी कर रहे हैं। पुलिस मान रही है कि कपड़े तांत्रिक क्रिया के लिए चोरी किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऐसा दावा किया जाता है कि कपड़ों से तांत्रिक क्रिया कर लड़कियों को अपने वश में करने का प्रयास किया जाता है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश के लिए टीम लगा दी है। उम्मीद है कि जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।