अल्मोड़ा की सल्ट विस सीट पर इस दिन होगा मतदान, भाजपा तीन दावेदारों में से किसे चुनेगी

181
खबर शेयर करें -

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में खाली पड़े दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटोें पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। इनमें उत्तराखंड की अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट भी है, जाे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई है। इन सभी सीटों पर एक साथ 17 अप्रैल को मदान होगा और मतगणना दो मई को होगी।

सल्ट सीट पर फिलहाल भाजपा की तरफ से तीन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश सिंह जीना, डा. यशपाल सिंह रावत और दिनेश मेहरा के नाम सामने आ रहे हैं। इन तीनों ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की है। कहा ये भी जा रहा है कि किसी गुटबाजी की आशंका पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत खुद भी इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। खैर, प्रत्याशी कौन होगा, अब चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है तो नाम भी कुछ ही दिनों में सामने आ जाएंगा।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर रहा था युवक, परिजनों को दी धमकी, गिरफ्तार

देखें किस राज्य में किस सीट पर होंगे उपचुनाव

विधानसभा सीटें

राजस्थान : सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद

मध्य प्रदेश : दमोह

गुजरात : मोरवा हदफ

महाराष्ट्र : पंढरपुर

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से लखनऊ-अयोध्या बस सेवा इतने दिन से बंद, डिपो प्रबंधन बेपरवाह

उत्तराखंड : सल्ट

झारखंड : मधुपुर

कर्नाटक : बसवकल्याण और मस्की

मिजोरम : सेरछिप

नगालैंड : नोकसेन

ओडिशा : पिपिली

तेलंगाना : नागार्जुन सागर

लोकसभा सीटें

आंध्र प्रदेश : तिरुपति

कर्नाटक : बेलगाम