न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नयी कार्यकरिणी के चुनाव के लिए सोमवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सोमवार की संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी के गठन को लेकर आम सहमति बनी। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के चलते उसे भंग कर दिया गया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट व महासचिव जयवर्धन कांडपाल की ओर से आय व्यय की जानकारी दी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट को मुख्य निवार्चन अधिकारी मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव कोरोना महामारी के चलते संपन्न नहीं हो पाए थे।
1
/
292
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में फायरिंग बाबा तरसेम सिंह की हत्या! फिर..VIDEO
उत्तराखंड की रहने वाली है होली में स्कूटी पर अश्लीलता करने वाली लड़की! video
सात साल बाद एक झटके में चमकी उत्तराखंड के युवा की किस्मत, बन गया करोड़पति..VIDEO
होली में लड़कियों ने स्कूटी पर की अश्लीलता, अब पुलिस ने लपेटा, 33 हजार का चालान, होगी सजा!
हल्द्वानी में बड़ा हादसा, कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को मारी टक्कर, इतनी मौतें, कई घायल..
हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार, अब एक और बुरी खबर आई सामने! हजारों लीटर पानी का हुआ यह..
1
/
292