पुराने iPhones, iPads आज से नहीं करेंगे काम, जल्द कर लें अपडेट

157
खबर शेयर करें -
आज से पुराने iPhones, iPads नहीं करेंगे काम, जल्द कर लें अपडेट
आज यानि 3 नवंबर UTC 1200am (भारत में 530am) से अगर पुराने iPhones या iPads को इस वर्जन में अपडेट नहीं करते हैं तो उनके डिवाइस में App Store iCloud काम नहीं करेंगे।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने पिछले दिनों अपने सपोर्ट पेज पर यूजर्स को आगाह किया था कि अगर उनके पास पुराने iPhones या iPads हैं तो वे iOS 10.3.4 वर्जन में अपने डिवाइस को अपडेट कर लें। आज यानि 3 नवंबर UTC 12:00am (भारत में 5:30am) से अगर पुराने iPhones या iPads को इस वर्जन में अपडेट नहीं करते हैं तो उनके डिवाइस में App Store, iCloud काम नहीं करेंगे। पिछले दिनों कंपनी ने iPhone 5 और पुराने डिवाइसेज को अपडेट करने के लिए कहा था।

Apple ने अपने स्टेटमेंट में कहा ‘3 नवंबर 2019 के 12:00 am UTC से पहले iPhone 5 के यूजर्स को अपने डिवाइस को iOS अपडेट करने की जरूरत होगी। इसकी वजह डिवाइस के लिए एक्यूरेट GPS लोकेशन को रोल आउट करना है, ताकि यूजर्स को सही समय और तारीख मिल सके। सही GPS लोकेशन की वजह से यूजर्स को App Store, iClous, ई-मेल और वेब ब्राउजिंग करने में कोई परेशानी नहीं होगी।’

Realme 6 के स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, जानें कितने होंगे कैमरेयह भी पढ़ें

iPhone 5 यूजर्स को अपने डिवाइस को iOS 10.3.4 वर्जन के साथ अपडेट करने की जरूरत है, इसके बाद ही वे App Store, iClous जैसी सर्विसेज को एक्सेस कर सकेंगे। GPS टाइम रोल ओवर को अन्य GPS इनेबल्ड डिवाइसेज के लिए 6 अप्रैल 2019 को ही रिलीज कर दिया गया था। केवल iPhone 5 और पुराने डिवाइसेज के लिए इस रोल ओवर को रिलीज नहीं किया गया था। अगर, कोई यूजर अपने फोन में अपडेट्स 3 नवंबर को दिए गए नियत समय से पहले इंस्टॉल नहीं करते हैं तो वे iMac के जरिए अपने डिवाइस को अपडेट कर सकेंगे।

30 सेकेंड तक बजेगी मोबाइल की घंटी, ट्राई ने तय की समयसीमा

30 सेकेंड तक बजेगी मोबाइल की घंटी, ट्राई ने तय की समयसीमायह भी पढ़ें

कैसे करें डाउनलोड? iPhone 5 यूजर्स अपने डिवाइस को अपडेट करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स ऑप्शन पर टैप करेंगे। इसके बाद जनरल ऑप्शन पर जाएंगे और वहां अबाउट ऑप्शन पर टैप करना होगा। अबाउट पर टैप करते ही डिवाइस नए अपडेट को चेक करेगा और यूजर को iOS 10.3.4 वर्जन का अपडेट मिलेगा। अगर, कोई यूजर नियत समय के बाद अपने डिवाइस को अपडेट करना चाहते हैं तो वो अपने iMac में इस वर्जन को डाउनलोड करके इसे अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकेगें।