बरेली में पत्नी ने कराई अपने कॉलेज प्रोफेसर पति की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार। पुलिस के सामने खोला हैरान करने वाला राज

192
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

बरेली में एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के खुले राज ने जिले में सनसनी फ़ैला दी। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है। उसने जो राज खोले हैं उससे सभी हैरान हैं। हत्यारे ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर की पत्नी 12 साल उम्र में छोटी है, ब्यूटी पार्लर चलाने वाली उसकी पत्नी विनीता एसो-आराम की जिंदगी जीना चाहती थी। तमाम लोगों से उसकी दोस्ती थी। जिसे प्रोफेसर पसंद नहीं करता था। आये दिन झगड़ा होता था, एक दिन हत्यारे को सुपारी देकर पति की हत्या करा दी गई और शव को कार में रखकर दूर गांव में ले जाकर खेत में जलाकर दफना दिया गया।

बरेली के कर्मचारी नगर के बराबर में स्थित एक रेजीडेंसी में अवधेश (43) ने बहुत खूबसूरत मकान बनबाया था। यहीं पर वह पत्नी विनीता के साथ रहता था। विनीता बहुत फैशन करने वाली महिला थी और घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। 12 साल छोटी विनीता पति से अंदर ही अंदर बहुत नफरत करती थी। अवधेश के कॉलेज जाने का बाद कई हाई-प्रोफाइल लोगों का उसके यहां आना जाना रहता था। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा था। पड़ोसियों ने जब अवधेश को यह बताया तो घर में झगड़ा शुरू हो गया। पडोसियों ने बताया कि अक्सर अवधेश को ही चुप होना पड़ता था। अवधेश की मां फिरोजाबाद रहती हैं। वह कुछ दिन पहले यहां आई तो घर में ताला पड़ा हुआ था। खोजबीन की तो पता चला कि काफी दिनों से बंद है। मां को अंदेशा हो गया कि जरूर कोई बात है। पुलिस की मदद ली तो धीरे-धीरे कहानी खुलती चली गई। 12 अक्टूबर को ही अवधेश की हत्या कर जला दिया गया और अधजले शव को दूर गावं के खेत में ले जाकर दफना दिया गया था। यह राज पुलिस ने जब हत्यारे चीकू को पकड़ा तब खुला। चीकू ने खेत पर ले जाकर शव भी बरामद करा दिया। चीकू ने बताया कि प्रोफेसर अवधेश की पत्नी विनीता ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या कराई है। वह अवधेश से बहुत नफरत करती थी। सरकारी नौकरी और उसके सीधेपन के कारण उससे शादी कर ली थी, मगर जब अवधेश टोकाटाकी करने लगा तो वह उसे नागवार गुजरने लगा। यहीं से अवधेश के वैवाहिक जीवन में जहर घुलता चला गया।
अवधेश की मां अन्नपूर्णा का आरोप है कि उसका चालचलन अच्छा नहीं था। बेटे के कॉलेज जाते ही कुछ लोग घर आ जाते थे। अवधेश ने 20 दिन पहले ही उन्हें फोन पर लगातार खराब हो रहे हालात के बारे में बताया था, तब उन्होंने सोचा था कि दिवाली पर वह परिवार के साथ घर आएगा तो वह बहू से बात करेगी पर इससे पहले ही उसने उसकी हत्या करा दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार