उत्तराखंड के 151 पुलिस कार्मिकों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्कृष्टता पदक

346
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक (Medal of Excellence) की घोषणा हो चुकी है। उत्तराखंड के 151 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अति एवं उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्तराखंड पुलिस विभाग के 151 अधिकारियों/कर्मचारियों को वर्ष 2019-2020 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक (Medal of Excellence) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। मंगलवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी गई।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा मेडल (Medal of Excellence) पानी वालों में 64 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। जबकि, केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या 87 हैं। ऐसे में उत्तराखंड के 151 पुलिस को यह सम्मान (Medal of Excellence) मिलेगा। लोगों की सुरक्षा और सेवा को इन जवानों ने बखूबी पूरा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...
क्यों दिया जाता है यह पदक, क्या हैं इसके नियम

गृह मंत्रालय ने व्यावसायिकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए पुलिसकर्मियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदकों (Medal of Excellence) की शुरुआत की है। यह पुरस्कार 15 वर्ष और 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पुलिस कर्मियों को ही दिया जाता है।15 वर्ष की सेवा वाले कार्मिक उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पात्र हैं, जबकि 25 वर्ष की सेवा के स्वच्छ रिकॉर्ड वाले पुलिस कर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पात्र होते हैं। ये पुरस्कार दोनों श्रेणियों के लिए सभी रैंक के अधिकारियों को दिए जाते हैं। प्रत्येक रैंक के लिए गठित समिति की ओर से उनके कार्यों का आकलन करने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।