दोस्त बने हैवान : 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, 30 पर मुकदमा, 26 गिरफ्तार, सभी पीड़िता के दोस्त

177
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से रूह कंपा देने वाली खबर है। यहां के ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। ये हैवानियत एक, दो, या चार नहीं, बल्कि 30 लोगों ने किया है और सभी पीडि़ता के दोस्त हैं। पुलिस ने सभी 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और 26 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना डोम्बिवली के भोपर इलाके की है। नाबालिग के साथ 30 लोगों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की को जनवरी से 22 सितंबर तक प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में डोम्बिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने बनाया चोर- एसटीएच के डॉक्टरों का उड़ाया था कीमती माल, गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया था और उसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो लड़के के किसी दूसरे दोस्त तक पहुंच गया। इस वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। इस हैवानियत की शिकार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।