spot_img

50 वर्षीय नेता जी सत्संग स्थल पर लटक गए फांसी लगाकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के थे खास

न्यूज जंक्शन 24, शाहजहांपुर।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री 50 वर्षीय मनोज त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली। मंदिर में सत्संग स्थल पर उनका शव लटका देख लोग चीख पड़े। घटना रात 11 बजे की है। परिजन भी आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
क्षेत्र निवासी मनोज त्रिपाठी ठेकेदारी करते थे। उनका घर के पास ही एक मंदिर भी था। शुक्रवार रात 11 बजे के बाद मंदिर के पास ही लगी दीवार से सटे सत्संग वाले स्थान पर उन्हें कुछ लोगों ने फांसी पर लटकता देखा। इस पर शोर मचा, तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मनोज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन जितिन प्रसाद की भी बेहद करीबी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही तमाम लोग उनको घर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने फांसी काहे लगाई, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!