कालाढूंगी में बड़ा हादसा, महाराष्ट्र के पर्यटकों से भरा वाहन सड़क पर पलटा, इतने लोग हुए घायल, सभी महिलाएं

648
Accident in Bageshwar
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। कालाढूंगी में एक हादसे की खबर है। महाराष्ट्र के नागपुर के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी के पास पलट गया। इस हादसे में 10 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायल कालाढूंगी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक सभी पर्यटक नैनीताल से दिल्ली जा रहे थे। वाहन का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

कालाढूंगी थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि नागपुर की पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहा था। इस दौरान नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार