शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने खोला ऐसा राज, पति आया सदमे में, पहुंच गया थाने

586
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर जिले में लुटेरी दुल्हन (robber bride) ने अपनी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक परिवार को निशाना बना लिया है। गुजरात निवासी लुटेरी दुल्हन 20 दिन तक अपने पति के साथ रहकर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई है। फरार हुई दुल्हन पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटी भी है।

पुलिस के मुताबिक भीमड़ा निवासी मेहाराम जाट की गत वर्ष 24 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद निवासी ममता के साथ शादी हुई थी। बाड़मेर जिले के कोसरिया निवासी दलाल जोगाराम ने शादी करवाने के लिए मेहाराम से 3 लाख रुपये लिये थे। उसने शादी तो करवा दी लेकिन ममता महज 20 दिन की दुल्हन की बन पाई। शादी के 20 बाद बाद मेहाराम मजदूरी पर गया हुआ था। जब वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी (robber bride) ममता घर पर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर रहा था युवक, परिजनों को दी धमकी, गिरफ्तार

उसने ममता (robber bride) को फोन किया तो वह बोली उसकी तो शादी पहले से हो रखी है और उसकी एक बच्ची भी है। यह सुनकर मेहाराम के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके बाद पीड़ित मेहाराम ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद

मेहाराम ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन (robber bride) ममता, दलाल जोगाराम और अहमदाबाद निवासी 2 अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित मेहाराम के मुताबिक लुटेरी दुल्हन 5 लाख रुपये, 50 तोला चांदी के गहने और 2 तोला सोने के गहने लेकर फरार हो गई है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।