अक्षरा सिंह ने साड़ी पहनकर दिखाया ग्लैमरस अंदाज, कहा- ‘आंखें पढ़ो और जानो हमारी रजा क्या है’

243
खबर शेयर करें -

लखनऊ। भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वह लाल साड़ी और डीप नेक का काला ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। अक्षरा इन फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस के इस पोस्ट को कुछ ही देर में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जितना अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस हैं, उतना ही अपने लुक्स और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जहां उन्हें 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जो उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। अक्षरा भी अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलक दिखाती रहती हैं। वो अपनी कई खूबसूरत फोटोज को पोस्ट कर लोगों को अपना मुरीद बना लेती हैं।

अक्षरा इन साड़ी फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी इन फोटोज के साथ लिखा- “आँखें पढ़ो और जानो हमारी रज़ा क्या है, हर बात लफ़्ज़ों से हो तो मज़ा क्या है।”

अक्षरा के कैप्शन के पीछे का राज जो भी हो, लोग साड़ी में उनके इस हॉट और ग्लैमरस को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन उनकी तारीफों से भरा हुआ है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।