big crime in almora : जली कार में जला हुआ मृत मिला युवक, दूसरे की यह मिली चौकाने वाली हालत कि पुलिस भी हैरान…

686
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा : गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक लगातार दो बड़ी घटनाओं ने जिले को हिला कर रख दिया। गुरुवार देर रात जहां भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया, वहीं शुक्रवार की सुबह एक जंगल में जली हुई कार खड़ी मिली। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वहां दो लोग  जले हुए थे।  एक कार में मृत मिला और दूसरा युवक जली हुई कार से कुछ ही दूरी पर पड़ा तड़प रहा था। अधजले युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 27 किमी की दूरी पर पनुवानौला है। जहां के ग्रामीण शुक्रवार को सुबह टहलने के लिए निकले थे। पतोलिया फार्म के पास एक बुरी तरह जली हुई कार संख्या यूके 04एन-4113 पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।

ग्रामीणों में मौके पर जाकर देखा तो लोगों की जमीन ही खिसक गई। कार में एक युवक जला हुआ पड़ा था और दूसरा युवक कुछ दूरी पर अधजला पड़ा था। युवक तड़प रहा था। यह देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

तत्काल राजस्व पुलिस के साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौके पर पहुंचे और तड़पते युबक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कराया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा।

तहसीलदार में कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। कार किसकी है, यहां कैसे आई और यह लोग कौन है ? इसकी पड़ताल की जा रही है।