अवैध संबंधों के बीच आया पिता तो बेटी ने बकरी बांधने वाली रस्सी से घोंट दिया गला

175
खबर शेयर करें -

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां अवैध संबंधों में आड़े आ रहे पिता की एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अयोध्या के थाना पटरंगा गांव सरैठा का है, जहां दरबारी लाल अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता था। मृतक दरबारी मजदूरी करके परिवार को पाल-पोस रहा था। इसी बीच उसकी सबसे छोटी बेटी रंजू का गांव के लड़के रवि से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रवि अक्सर रंजू से मिला करता था। यह बात दरबारी लाल को पसंद नही था जिसका वह विरोध करता था। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अवैध संबंधों में पिता आड़े आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने बनाया चोर- एसटीएच के डॉक्टरों का उड़ाया था कीमती माल, गिरफ्तार

ऐसे में रंजू ने अपने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और शनिवार की रात्रि में जब उसके पिता खाना खाने के बाद घर के बाहर छप्पर में सो गया तो रंजू ने अपने प्रेमी रवि के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब घटना के बारे में मृतक की पत्नी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

सीओ रूदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।