Big news in bjp : उत्तराखंड से अब कांग्रेस विधायक ने ओढ़ा भगवा चोला, दिल्ली पहुंचे पुरोला विधायक राजकुमार। प्रदेश संगठन को पता ही नहीं चला…

139
खबर शेयर करें -

देहरादून। चुनाव से पहले दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है। अब आज एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके लिए वह दिल्ली पहुंच गए हैं। ये उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से विधायक राजकुमार हैं। दिल्ली में उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी इस मौके पर मौजूद रहे। राजकुमार पहले भाजपा से ही विधायक थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनाए जाने पर वह कांगेस में शामिल हो गए थे।

इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणवश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि प्रदेश संगठन को विधायक के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी में कौन शामिल होने जा रहा है, इसकी संगठन को फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

उधर, सोशल मीडिया पर कांग्रेस एक विधायक के भाजपा में शामिल होने की वायरल हुईं खबरों पर कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों को भाजपा का भ्रम करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिस विधायक को लेकर झूठी चर्चाएं हो रही हैं, वह पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूरी आशा है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।