UP : भाजपा को एक और झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

352
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। एक तरफ चुनाव के लिए दावेदारों के नामों पर भाजपा मंथन में जुटी है तो दूसरी ओर पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेजी से चल रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्या के पार्टी छोड़ने के बाद बुधवार को चार बार के सासंद रहे और वर्तमान में भाजपा विधायक ने रालोद का दामन थाम लिया है। हालांकि भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति का बयान है कि यह वह लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, जिन्हें टिकट न देने पर फैसला चल रहा है। जिनकी छवि पहले ही क्षेत्र में खराब हो चुकी है, पार्टी उनको ढोने के मूड में बिल्कुल नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के अगली ही दिन अब मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी जॉइन कर ली है। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कांग्रेस सांसद भाई के साथ सपा करेंगे जॉइन

कांग्रेस सांसद मसूद अख्तर और उनके भाई इमरान मसूद आज अखिलेश यादव से मिलकर सपा ज्वाइन कर सकते हैं। मसूद अख्तर ने बुधवार को कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। राज्य में सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। इसलिए इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में आने का फैसला किया है। हम दोनों ने आज पार्टी ज्वाइन करने के लिए अखिलेश यादव से समय मांगा है।