उत्तराखंड के इस वरिष्ठ पत्रकार की बेटी हैं भाजपा में शामिल होने वाली मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव, जानिए…

468
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) आज भाजपा में शामिल हो गईं। पिछले कई दिनों से उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसकी परिणति आज उनके भाजपाई बनने के साथ पूरी हो गई। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) मुलायम सिंह यादव के किस बेटे की पत्नी और वह परिवार से अलग होकर भाजपाई क्यूं बनीं, आइए जानते हैं।

अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुआ था। उनके पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है जो एक पत्रकार रहे हैं। अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी है। अपर्णा यादव ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है।

अपर्णा और उनके पति प्रतीक यादव।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वह प्रतीक यादव को स्कूल के दिनों से ही जानती थीं। उनकी स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेट से हुई है। अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई और दोनों का विवाह दिसंबर 2011 में हुआ। दोनों का विवाह मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में हुआ। प्रतीक और अपर्णा यादव की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है। परिवार के अंदरूनी समीकरणों में अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ अपर्णा और उनके पति प्रतीक यादव के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं माने जाते हैं। कई मौके ऐसे आए जब इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता था।

लड़ चुकी हैं चुनाव

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। अपर्णा को करीब 63 हजार वोट मिले थे।

अपर्णा की शिक्षा

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) की रुचि राजनीति, सामाजिक कार्यों के अलावा संगीत में भी है। अपर्णा यादव ने कई सालों तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है।उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला में विशिष्ट है। उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री भी पूरी की। 2014 में जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा की थी तब वे लाइमलाइट में आयी थीं।

अपर्णा चलाती हैं एनजीओ

अपर्णा यादव राजनेता होने के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह bAware के नाम से एक संगठन चलाती है। वह विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति काम कर रही है। अपर्णा ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।