आज हो सकती है कयामत की रात! धरती के करीब से गुजरेगा कुतुबमीनार से 11 गुना बड़ा एस्टेरॉइड

724
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। धरती के लिए आज की रात कयामत की रात बन सकती है। क्योंकि आज रात धरती के करीब से एक विशालकाय एस्टेरॉइड गुजरेगा। इसलिए विश्वभर के खगोल विज्ञानी मंगलवार को बहुत सतर्क रहने वाले हैं। इस एस्टेरॉइड की रफ्तार काफी तेज है और लंबाई करीब एक किलोमीटर है।

खगोल विज्ञानियों का कहना है कि आमतौर पर एस्टेरॉइड इससे कई गुना ज्यादा दूरी से ही गुजर जाते हैं। मगर इसकी दूरी पृथ्वी से 19 लाख किमी की ही है, जो अंतरिक्ष के हिसाब से बहुत ही कम है। इसकी रफ्तार भी करीब 20 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। भारतीय समय के अनुसार यह मंगलवार की रात करीब 3:21 बजे धरती के करीब से गुजरेगा। इसकी लंबाई कुतुबमीनार से 11 गुना बड़ा एक किमी (3280 फुट) है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसके विशाल आकार और गति को देखते हुए इसे संभावित खतरनाक एस्टेरॉइड की श्रेणी में रखा है। इस एस्टेरॉइड की खोज ऑस्ट्रेलिया की वेधशाला से 1994 में खगोलविद रॉबर्ट मैकनॉट ने की थी। अगली बार यह 30 वर्ष बाद पृथ्वी के इतने निकट आएगा।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।