28 मार्च से अपराह्न 3 बजे मिलेगी Bareilly to delhi फ्लाइट , एक दिन में भी परिवर्तन

199
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। एलायंस एयर ने पब्लिक के सुझाव को मानते हुए बरेली से दिल्ली व दिल्ली से बरेली के फ्लाइट शेड्यूल में 28 मार्च से बदलाव कर दिया है। अब दिल्ली से बरेली के लिए फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। बरेली में 1:30 बजे लैंड करेगी। यहां आधा घंटा रुकने के बाद 2:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

अपराह्न करीब 3:00 बजे फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी। एलायंस एयर ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दिन में भी परिवर्तन किया गया है। पुराने शेड्यूल में शनिवार को फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था। नए शेड्यूल में शनिवार को फ्लाइट का संचालन बंद कर सोमवार को विमान सेवा की शुरुआत की गई है। असल में फ्लाइट का सुबह जल्दी होने की वजह से यात्री समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। साथ ही दिन में भी परिवर्तन की मांग कर रहे थे क्योंकि सरकारी अधिकारी कामकाज निपटाने के लिए सोमवार को ही दिल्ली जाते हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए एलायंस एयर ने यह परिवर्तन किया है।