Udhamsingh nagar crime : तमंचे के बल पर बरेली के युवक को पेड़ से बांधा और कार लूट ले गए बदमाश

192
खबर शेयर करें -

पंतनगर। ऊधमसिंह नगर में क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बीती रात अब पंतनगर के नगला क्षेत्र में यूपी, बरेली के युवक से तमंचे के बल पर कार लूटने की वारदात सामने आई है। यही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित को पेड़ से बांध दिया और कार लेकर भाग निकले। सरेराह हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बरेली निवासी महेंद्र प्रताप ने बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त और उसकी पत्नी को छोड़ने के लिए कार से बागेश्वर गया हुआ था। शाम को वह वापस लौटने लगा। रात साढ़े 10 बजे के आसपास वह नगला में पहुंचा और अपनी कार सड़क किनारे पार्क की और आराम करने लगा। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने उसे तमंचे की नोक पर कार की पीछली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद वह महेंद्र प्रताप को कार के साथ लेकर पुलभटटा तक गए, मगर इस बीच बदमाशों ने आपस में कुछ बात की और फिर वह वापस पंतनगर की ओर लौट आए और यहां नगला के जंगल में महेंद्र प्रताप को एक पेड़ से बांधकर कार लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे पर झोंक दिया फायर, गंभीर

बाद में कुछ लोगों को वह पेड़ से बंधे दिखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा पंतनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और जानकारी ली। साथ ही पीड़ित महेंद्र प्रताप के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम को बदमाशों की तलाश में लगा दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तीन बदमाशों में से दो के पास तमंचा होने की जानकारी मिली है। बरेली रोड, लालकुआं, शांतिपुरी, पंतनगर, नगला, किच्छा, रुद्रपुर, पुलभटटा में हाइवे पर जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार