बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर : यूपी में होगी 25 हजार सिपाहियों की भर्ती, डीजीपी मुख्यालय ने यह भेजा प्रस्ताव

407
खबर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुख्यालय ने 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को देखते हुए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिस महकमे में अब भी लगभग एक लाख पद खाली हैं, जिसमें लगभग 30 हजार पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से पांच हजार पद खेल कोटे और मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : लालकुआं में देर रात बड़ी वारदात, इलाके में फैली दहशत, एमबीपीजी का पूर्व छात्रनेता पुलिस के निशाने पर

यह भी पढ़ें :  बिग बॉस सीजन 13 के विनर रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, छोटे पर्दे के थे चर्चित चेहरे

मौजूदा समय में 18 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन सिपाहियों का प्रशिक्षण अगले साल पूरा होगा। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में सिपाहियों की भर्ती जनवरी से पहले निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।