Big news in shimla : पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन, जानिए क्या हुआ ऐसा

396
खबर शेयर करें -

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता बीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया। शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ जनकराज ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह सोमवार को हालात बिगड़ने पर भर्ती हुए थे। उनकी उम्र 87 साल थी। वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर है।

इससे पहले सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। हालांकि आक्सीजन लेवल से लेकर उनके अन्य सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वो दो बार कोरोना संक्रमित भी हुए थे। उन्होंने 21 जून को दूसरी बार कोरोना से जंग जीती थी, लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत व अन्य बीमारियों के कारण उसी समय से आइजीएमसी शिमला में भर्ती किया हुआ था।