Big news nainital : फंदे पर लटका मिला एसएसपी दफ्तर का सिपाही, दरवाजा खोला तो पत्नी की निकल गई चीख। पढ़िये सनसनीखेज घटना…

712
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल : haldwani में अग्निशमन विभाग में तैनात एक सिपाही द्वारा खुदकुशी करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में तैनात एक सिपाही ने आत्महत्या का प्रयास कर डाला। सरकारी क्वार्टर में रह रहे सिपाही ने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पत्नी को शक हुआ तो दौड़कर पहुंची। कमरा खोल कर देखा तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। फंदे पर लटका सिपाही छटपटा रहा था। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। आनन-फानन में एकत्र हुए आसपास के साथियों ने उसको फंदे से उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। इधर घटना को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा, कांग्रेस समेत इन प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तैनात एक सिपाही परिवार के साथ सरकारी क्वाटर में ही रहता है। सोमवार रात सरकारी क्वार्टर के ही एक कमरे में उसने फांसी लगा ली। शक होने पर पत्नी दौड़कर कमरे में पहुंची और दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका सिपाही छटपटा रहा था। यह देख पत्नी के पैर लड़खड़ा गए और चीख निकल गई। तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। तत्काल सूचना मल्लीताल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसको फंदे से उतारा और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जैसे ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो जिले भर में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पुष्ट तरीके से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सिपाही का उपचार किया जाता है।