UP की बड़ी सियासी खबर, विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इस पार्टी से किया गठबंधन

455
खबर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी सियासी खबर है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने राजनीतिक समीकरण बैठाने में लग गई हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने राजनीतिक समीकरण को देखते हुए निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

इस बड़े सियासी खबर की जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार काे प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी के मुखिया संजय प्रसाद भी थे। धमेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं तीन दिन से यूपी में हूं। निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया गया है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारी राजनीतिक ताकत को भाजपा ने अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना बाना बुना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत की शिक्षा का गहरा संबंध है। मैंने तीन दिन में महसूस किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। 2022 में यूपी की जीत महत्वपूर्ण है। सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर निर्णय होगा। अन्य कई दलों से बात चल रही हैं।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने तीन दिन से बैठक कर चुनाव को लेकर मार्गदर्शन किया है। संजय निषाद के साथ पहले से गठबंधन है। 2022 में दोनों दल मिलकर ताकत के साथ योगी मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेंगे। 2022 में निषाद पार्टी के गठबंधन से सरकार बनेगी।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।