उत्तराखंड में 70 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी फाइनल, यहां से लड़ेंगे सीएम धामी…

795
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून : नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही हर दल अब प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जुट गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी आज शनिवार को देहरादून मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

इनके नाम फाइनल करने के बाद अब यह पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है, वहां से अंतिम मुहर लगते ही नामों का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पुरानी सीट खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे। इस बात की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने बनाया चोर- एसटीएच के डॉक्टरों का उड़ाया था कीमती माल, गिरफ्तार

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। जिसमें पिछली बार भाजपा ने बम्पर 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। यह बात अलग है कि इस पांच साल के कार्यकाल में भाजपा को अंदरूनी कारणों के चलते तीन-तीन मुख्यमंत्री देने पड़े।

अब जिलास्तर से प्रत्याशियों के नाम आने के बाद आज शनिवार को देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा दिग्गजों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, राज्यसभा सदस्य विजय बंसल, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

सभी ने 70 सीटों पर एक-एक करके नामों पर चर्चा की और उन नामों को फाइनल कर दिया। अब यह सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। वहां से अंतिम मुहर लगने के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पुरानी विधामसभा सीट खटीमा से ही लड़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने खुद इसकी पुष्टि की है।