उत्तराखंड के भाजपा विधायक ने किया सनसनीखेज दावा, कांग्रेस खेमे में मच गया हड़कंप

645
# BJP MLA Mahendra Bhatt
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। अगली सरकार किसकी होगी, सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा, बस चार दिन बाद यह राज बेनकाब हो जाएगा। मगर इससे पहले उत्तराखंड के सियासी गलियारों में एक बयान ने हड़कंप मचा दिया है। यह बयान दिया है उत्तराखंड भाजपा के विधायक (BJP MLA Mahendra Bhatt) ने।

बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट (BJP MLA Mahendra Bhatt)  ने सनसनीखेज दावा किया है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा। महेंद्र भट्ट (BJP MLA Mahendra Bhatt) ने कहा है कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम भाजपा चला रही है। इस मुहिम में जो भी कांग्रेस के नेता जुड़ना चाहते हैं, उनको जोड़ा जा रहा है। यही नहीं सर्वे के आधार पर जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि बहुमत में आने वाली भाजपा सरकार को और भी ताकतवर बनाया जा सके।

भाजपा विधायक (BJP MLA Mahendra Bhatt)  के इस बयान से कांग्रेस खेमे में भी हड़कंप मच गया है। पार्टी अब चुनाव परिणाम आने और सरकार बनने की दशा में मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन होने तक अपने सभी प्रत्याशियाें को सेफ जोन में भेजने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि जिस तरह भाजपा के विधायक ने बयान दिया है, उससे साफ है कि भाजपा भी मान रही है कि उनकी सरकार नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि साल 2016 में जो लोग कांग्रेस छोड़ कर गए थे, उनके साथ क्या हुआ? यह सभी जानते हैं। लिहाजा अब कोई भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं होने वाला है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।