अपनी सरकार पर इतने भड़के भाजपा विधायक, बोले-आरोप सही नहीं निकले तो ले लूंगा सन्यास

165
खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में भाजपा सरकार का संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। कुमाऊं में लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन के बाहर अपनी सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। उनका आरोप है कि सदन में तीन दिन से वह टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर हुए घोटाले को लेकर अपना सवाल लगा रहे हैं लेकिन, अब तक उनके सवाल पर चर्चा नहीं हुई है।
पूरन फर्त्याल ने विधानसभा सत्र के बाहर मीडिया से कहा कि तीन दिन से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल लगाने के बाद भी उनके सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गये तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
जौलजीबी मार्ग को लेकर लंबे समय से अलग-अलग मंच पर अपनी बात को उठा रहे भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल इस शीतकालीन सत्र में भी अपने सवाल को लेकर मुखर हैं।
दरअसल, पूरन फर्त्याल का आरोप है कि पिछली कांग्रेस सरकार (वर्ष 2014-15) में जौलजीबी राजमार्ग पर 90 करोड़ की लागत से केवल 23.5 किलोमीटर सड़क का कटान किया गया। जोकि पूरी तरह से अनियमितता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि सड़क के कटान के लिए औने-पौने दामों पर यह काम किया गया है। जोकि जांच में स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान