कुमाऊं में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, आज से पहुंच रहे PM मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई दिग्गज

192
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के कारण मतदान में अब करीब एक हफ्ते का समय रह गया है। ऐसे में उत्तराखंड में इस समय सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। रैली और जनसभा के लिए थोड़ी छूट मिलने पर हर पार्टी के स्टार प्रचारकों (BJP Star Preachers) का दाैरा भी शुरू हो गया है। कांग्रेस की आेर से पहले प्रियंका गांधी, फिर राहुल गांधी राज्य में आकर अपनी पार्टी को धार दे चुके हैं। अब बारी भाजपा की है। ऐस में खबर है कि भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य में आ सकते हैं। कई और बड़े नेताओं के भी उत्तराखंड आकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की खबर है।

फिलहाल अभी जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (BJP Star Preachers) मतदान से चार दिन पहले यानी 10 फरवरी को जागेश्वर आ सकते हैं। यहां वह जागेश्वर मंदिर जाएंगे और इसके बाद जनसभा कर कुमाऊं की 29 सीटों पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है, मगर भाजपा कार्यकर्ता 10 फरवरी को जागेश्वर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा
आज व कल नड्डा रहेंगे राज्य में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP Star Preachers) भी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में रहेंगे। जेपी नड्डा छह और सात फरवरी को उत्तराखंड में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान नड्डा यहां कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में जनसभा और डोर टू डो प्रचार करेंगे।

पूर्व सेनाध्यक्ष भी आएंगे अल्मोड़ा

पूर्व सेनाध्यक्ष एवं सड़क परिवहन व नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह चुनावी प्रचार के लिए आज अल्मोड़ा आएंगे। वह यहां रैमजे इंटर कालेज में जनसभा करेंगे। जनसभा

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
8 को रक्षा मंत्री भी आएंगे

भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आठ फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (BJP Star Preachers) दन्या आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज ही एमपी के सीएम शिवराज भी भरेंगे जोश

लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी पूरन फत्र्याल के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान रविवार को लोहाघाट आ रहे हैं। वह 11 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और रामलीला मैदान में जनसभ को संबोधित करेंगे। यहां से वह काशीपुर जाएंगे और एक बजे पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में जनसंपर्क करेंगे।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।