spot_img

UP : अपर्णा यादव को टिकट नहीं देगी भाजपा, शामिल होते ही पार्टी ने बदली ये रणनीति

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बड़ा रोचक हो गया है। नेताओं के दल बदलने से हर रोज नई कहानी सामने आ रही है। बुधवार को मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा (Aparna Yadav BJP) में शामिल हो गईं, मगर अब बड़ी खबर ये है कि भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव को टिकट नहीं देने जा रही।

बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है। इसका मतलब यह हुआ कि अपर्णा यादव के इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। पार्टी अपर्णा यादव (Aparna Yadav BJP) को चुनाव न लड़ाकर उन्हें विधानपरिषद के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल में भेजने की रणनीति बना रही है। भाजपा अपर्णा यादव (Aparna Yadav BJP) को MLC बनाकर भविष्‍य में उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी भी दे सकती है।

कैंट से लड़ने की जताई जा रही थी संभावना

अभी तक अपर्णा यादव (Aparna Yadav BJP) के लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़न की संभावना जताई जा रही थी। वह वर्ष 2017 के चुनाव में इसी सीट से मैदान में उतरी थीं। मगर बताया जा रहा है कि भाजपा लखनऊ कैंट से उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा को उतार सकती है। दरअसल, लखनऊ कैंट विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्‍य है। ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व इस सीट को दिनेश शर्मा के लिए उपयुक्‍त मान रहा है। बताया जा रहा है कि चुनावी समय में सीटों के समीकरण को देखते हुए लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव (Aparna Yadav BJP) को चुनाव लड़ाना नुकसान वाला फैसला साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव को भाजपा एमएलसी बनाकर भविष्‍य में सरकार में कोई बड़ा पद दे सकती है।

 

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!