भाजपाइयों ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान, कार्यकर्ताओं को इस काम के लिए किया प्रेरित

131
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर कार्यसमिति बैठक का आयोजन कर रही है। शनिवार को इसी सिलसिले में हल्द्वनी पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई।

गौलापार के सूर्या देवी बैँक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...

मंडल प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल और लालकुआं विधायक डा. मोहन बिष्ट ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कार्यकर्ताओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया। साथ ही हल्द्वनी पूर्वी मंडल को माडल मंडल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। संचालन महामंत्री पान सिंह मेवाड़ी ने किया।

इस दौरान हरीश भट्ट, कमलेश चंदोला, पूरन कोटलिया, त्रिलोक नौला, युगल शर्मा, बबीता चंदोला, अशोक पडालनी, श्रीकांत पांडे, गिरीश पडालनी , अमित असवानी रुकमणी बिष्ट, रविंद्र रैकुनी , किशोर चुफाल, नन्दन गोस्वामी, हयात सिंह रावत, अभिषेक शर्मा, बसन्त सनवाल, बसन्त आर्या, मनोज मठपाल, दिनेश सिंह, राजु जांगी, जीवन आर्या, संजय पांडे, आदि उपस्थित थे।