सल्ट के भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना का दिल्ली में निधन, यह बताई जा रही वजह

157
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा।

कुमाऊं में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र जीना का गुरुवार सुबह अचानक निधन हो गया। वह भाजपा के विधायक थे, कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी नेहा जीना की कोरोना से दिल्ली आवास पर मौत हो गई थी। जीना के आकस्मिक निधन से सभी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन से वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे और टूट गए थे। उनको कोरोना की भी शिकायत हो गई थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।
पिछले महीने ही वह दिल्ली से यहां आए थे, रामनगर पहुंचे ही थे कि पीछे से उनकी पत्नी नेहा जीना की मौत की खबर आ गई। सुरेंद्र जीना सल्ट पहुंचने से पहले ही वापस दिल्ली लौट गए थे।उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर एसओजी जारी, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच