नैनीताल आ रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन! जताई यह दिली ख्वाहिश

384
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर नैनीताल के प्रति अपने प्यार को जताया है। वह यहां आना चाहते हैं और यहां वह आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में चांद-सितारों की दुनिया से रूबरू होना चाहते हैं। यह दिली ख्वाहिश उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में जताई है, जिसमें वह एरीज के कंप्यूटर इजीनियर मोहित जोशी से बात कर रहे हैं। मोहित जोशी के साथ केबीसी का यह एपिसोड 18 व 19 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

अमिताभ बच्चन को नैनीताल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने यहां के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की है। कई बार वह इसे जाहिर भी कर चुके हैं। बीते दिनों भी वह नैनीताल के दो प्रतिभागियों के साथ यहां के प्रति अपने प्यार को जता चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एरीज के कंप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी के साथ ही शो के दौरान नैनीताल आने की इच्छा जताई है।

मूलरूप से मल्ला रामगढ़ निवासी मोहित जोशी मुंबई में केबीसी की शूटिंग के बाद नैनीताल लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि बिग बी का नैनीताल से गहरा नाता रहा है। इसलिए उन्होंने केबीसी के सेट से बाहर भी अलग से बातचीत की। अमितभा ने मोहित जोशी से कहा कि नैनीताल से लगे भीमताल, सातताल व नौकुचियाताल प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं। अब वह एरीज से ग्रहों नक्षत्रों को देखना चाहते हैं। केबीसी का शो समाप्त होने के बाद वह एरीज जरूर आएंगे।

मोहित ने बताया कि केबीसी में जाने के लिए वह स्कूल के दिनों से ही प्रयास कर रहे थे, मगर सफलता करीब 20 साल बाद मिली। शो में उन्हाेंने कितनी रकम जीती, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। कहा कि एपिसोड टेलीकास्ट होने तक सभी को इसका इंतजार करना पड़ेगा। मोहित 2008 से एरीज में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता आइटीआइ में अनुदेशक हैं। घर में पांच वर्षीय पुत्र प्रद्यमेष है।

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।