Video : बीच मंडप लड़का बन गई ‘दुल्हन’, घूंघट हटते ही खुली आशिकी की पोल

551
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। खरमास के खत्म होते ही शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में एक शादी चर्चा बटोर रही है। यह शादी उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुई है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हे (Boy become bride) की किस्मत फूटते-फूटते बची।

शादी के मंडप में दूल्हा दुल्हन (Boy become bride) का इंतजार कर रहा था। थोड़ी देर बाद दुल्हन भी शर्माते हुए घूंघट में मंडप में आई। उसके चाल को देखकर शादी में शामिल होने आए कई लोगों को शक तो हुआ लेकिन किसी ने कुछ कहा नहीं। हालांकि थोड़ी देर बाद मामला खुलते ही वहां हंगामा मच गया। दरअसल, मंडप में दुल्हन के लिबास में एक लड़का (Boy become bride) बैठा हुआ था। इसी का वीडियो वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया निलंबित

कहा जा रहा है कि ये प्यार में आशिकी का अंजाम था। बताया गया कि लड़के को दुल्हन से प्यार था। लेकिन परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने। इस वजह से लड़की की शादी किसी और के साथ की जा रही थी। तभी लड़की का प्रेमी दुल्हन के लिबास (Boy become bride) में लड़की से मिलने आ धमका। लेकिन लोग उसे ही दुल्हन समझ बैठे और मंडप में बिठा दिया।

हालांकि, लड़की के परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने दुल्हन का घूंघट हटा दिया। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। लोगों ने लड़के को घेर लिया और पुलिस के हवाले करना चाहा। लड़के ने बताया कि वो सिर्फ अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता था। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही लड़का वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया निलंबित

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।