भाजपा विधायक को स्कार्पियो मार गई टक्कर, फिर यह हुआ

149
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, वाराणसी।

सोमबार को केंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव की बुलेट को स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। वह एक सड़क का उदघाटन करके लौट रहे थे। विधायक समेत उनके साथी एक कार्यकर्ता को चोट आई है। टक्कर मारकर स्कार्पियो चालक फरार हो गया। भाजपा कार्यकर्ता जहां इसे विधायक पर हमला बता रहे हैं तो विधायक का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
कोदोपुर में काफी समय से सड़क खराब थी। वहां गाड़ी से जाने में दिक्कत होती इसलिए कार्यकर्ता की बाइक से वहां सड़क का शिलान्यास कर वापस आ रहे थे। प्रभुु नारायण राजकीय इण्टर कालेज से मुख्य मार्ग पर पहुचे तभी तेज स्कार्पियो ने गलत साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वाराणसी कैंट विधायक बाल- बाल बच गए। स्‍थानीय लोगों के अनुसार स्कार्पियो पर बिहार का नम्बर था। विधायक के साथ तीन अन्य घायलों में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अरविंद पटेल और अमित सिंह ‘चिंटू’ थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ,बच्चे घायल