कुमाऊं में उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले, डीआईजी ने जारी किए आदेश

559
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने आज मंडल के सभी छह जिलों से उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले कर दिए हैं। उन्होंने 100 उपनिरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 42 उप निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है, जिसमें से नैनीताल से 17 और उधमसिंह नगर से 25 उपनिरीक्षक शामिल है। वहीं, पहाड़ों पर सेवा दे रहे 58 उपनिरीक्षकों का तबादला मैदानी जनपदों में किया गया है। इसमें अल्मोड़ा से 23, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से पांच और बागेश्वर से सात उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में हुई चोरी का खुलासा- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा चोर

उन्होंने बताया कि मैदानी जनपदों से 274 कांस्टेबलों को पहाड़ी जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें नैनीताल से 137 और उधम सिंह नगर से 137 कर्मी शामिल है। वहीं पहाड़ों में सेवा दे रहे 272 कांस्टेबलों के तबादले मैदानी जनपदों में किए गए हैं, जिसमें अल्मोड़ा से 40, पिथौरागढ़ से 126, चंपावत से 74, बागेश्वर से 32 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। बताया कि स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्थानांतरित कर्मियों को संबंधित जनपदों में तत्काल तैनाती के आदेश दिए गए हैं।