कैबिनेट बैठक : गैरसैंण मंडल स्थगित, उत्तराखंड में इन स्थानों पर नाइट कर्फ्यू का एलान और स्कूल भी बंद।

160
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण मंडल बनाने के निर्णय को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

तीरथ सरकार ने त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हुई गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा को स्थगित कर दिया है। कैबिनेट की शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में गैरसैंण कमिश्नरी के फैसले को स्थगित करने पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा कैबिनेट ने देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही देहरादून के चकराता, कालसी क्षेत्रों को छोड़कर शेष जिले, संपूर्ण हरिद्वार जिला, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में 30 अपै्रल तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को भी मंजूरी दी है। पुत्री के जन्म लेने पर यह किट दी जाएगी। (अपडेट जल्द)

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद