कैबिनेट मिनिस्टर बंशीधर भगत बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती, CM धामी भी पहुंचे हाल जानने

352
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की गुरुवार रात तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बंशीधर भगत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद और पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण भी अस्पताल पहुंचे थे।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।