कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की फिसली जुबान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बोल गए कुछ ऐसा, उड़ाया जाने लगा मजाक

116
खबर शेयर करें -

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की आज जुबान फिसल गई है। वह मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी दाैरान भाषण देते हुए उन्होंने गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया। इसके बाद गणेश जोशी खिसिया गए। अपनी झेंप मिटाने के लिए उन्होंने कहा कि- चलो कोई बात नहीं, 15-20 साल बाद धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। अब उनकी इस बात का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

गणेश जोशी जिस वक्त मंच पर बैठे लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे, उस वक्त ऐसा हुआ। सामने जनता बैठी हुई थी। उन्होंने कुछ गणमान्य लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे हमारे ओजस्वी ऊर्जावान और सैनिक पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…। वह अपनी बात कहते रहे। 4 या 5 सेकंड बाद पीछे से किसी ने उनके ऊपर हाथ रख कर यह कहा कि आपने पूर्व बोल दिया है। तब उन्होंने पूछा कि क्या मैंने पूर्व बोला है। तब मंच के सामने बैठी जनता भी तालियां बजाने लगी और उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि 15-20 साल बाद तो पूर्व हो ही जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

गणेश जोशी ने कुछ देर रुक कर अपना भाषण दोबारा से पूरा किया। जिस वक्त गणेश जोशी भाषण दे रहे थे, उस वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कई नेतागण भी मंच पर मौजूद थे। जैसे ही गणेश जोशी ने धामी को पूर्व मुख्यमंत्री कहा लोगों ने तालियां बजाते हुए गणेश जोशी पर तंज कसना शुरू कर दिया। लोग कह रहे थे बहुत बढ़िया। वाह-वाह बहुत बढ़िया। गणेश जोशी की सफाई पर भी लोग तंज कसते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।