केंद्र सरकार ने आठ राज्यों के बदले राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री गहलोत बने कर्नाटक के महामहिम

136
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। मंंजूरी के तहत चार राज्यों को जहां नए राज्यपाल मिले हैं, तो चार राज्यपालों काे दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, मिजोरम के राज्यपाल रहे पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल रहे सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।