चम्पावत उपचुनाव : धामी को टक्कर देने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज छोड़ गए पार्टी

523
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, चम्पावत। विधानसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी कांग्रेस (Congress in Champawat by-election) की गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। इससे पार्टी में भगदड़ की स्थिति बन गई है। कई नेता पार्टी का हाथ छोड़कर दूसरे दलों में जाने लगे हैं। शनिवार को ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस जिला महामंत्री सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में रहे दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

एक दिन पहले ही सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस (Congress in Champawat by-election) ने निर्मला गहतोड़ी का अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाने के निर्देश दिए थे। मगर एक दिन बाद ही अाज कांग्रेस में भगदड़ मच गई। ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, कनिष्ठ उप प्रमुख मोहन चंद्र राजपूत सहित 34 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 30 ग्राम प्रधानों ने कांग्रेस (Congress in Champawat by-election) का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ब्लाक प्रमुख रेखा देवी सहित भाजपा में शामिल कई जनप्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के समर्थक हैं। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई अनबन के बाद गोविंद सामंत ने भाजपा छोड़ी तो उनके साथ इन्होंने भी भाजपा को अलविदा कह दिया था। गोविंद सामंत विधान सभा चुनाव से पहले ही भाजपा में आ चुके थे। शनिवार को दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने गोविंद सामंत की अगुवाई में फिर से भाजपा ज्वाइन कर ली।

ये नेता भी हुए शामिल

कांग्रेस (Congress in Champawat by-election) जिला महामंत्री विकास सा, पार्टी के वरिष्ठ नेता मयूख चौधरी, तुषार वर्मा, प्रकाश पांडेय, अशोक चौधरी, नाथ सिंह रावत, दिनेश खर्कवाल सतीश जुकरिया समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और हाल ही में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े हिमेश कलखुडिय़ा भी दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहे विजय वर्मा भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में आ गए। नगर पालिका सभासद रेखा तिवारी, लक्ष्मी देवी, रोहित बिष्ट ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

प्रभारी मंत्री चंदन राम दास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए विधान सभा को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया। उपचुनाव संयोजक एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश गहतोड़ी के नेतृत्व में इन सभी को प्रभारी मंत्री चंदन राम दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भाजपा में शामिल किया। इसके बाद सभी ने उपचुनाव में मुख्यमंत्री को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।