चंपावत उपचुनाव : मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ इस महिला नेता पर कांग्रेस ने खेला दांव, बनाया प्रत्याशी

518
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। चंपावत उपचुनाव (Champawat by-election) को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतरे हैं। वहीं अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी (Nirmala gehtodi) की घोषण कर दी है। कांग्रेस ने इस सीट पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पार्टी ने निर्मला गहतोड़ी को टिकट (Nirmala gehtodi become congress candidiate for Champawat by-election) दिया है।

चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। बीते रोज भाजपा ने भी औपचारिक तौर पर आधिकारिक घोषणा करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घाेषित कर दिया था। तभी से कांग्रेस के टिकट पर कौन मैदान में उतरेगा। इसकी चर्चा उठने लगी थी। अब आज कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव खेला है। पार्टी ने निर्मला गहतोड़ी (Nirmala gehtodi) को उम्मीदवार बनाया है। निर्मला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा

अभी तक चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। लेकिन इस बार वह भाजपा के कैलाश गहतोड़ी से चुनाव हार गए थे। पिछली बार भी उन्हें हार मिली थी। मगर जब इस सीट पर उपचुनाव होेने की बात सामने आने लगी तेा चुनाव लड़ने के लिए कई नए नाम सामने अाने लगे, जिन्होंने उपचुनाव में दावेदारी की है। अब पूरी स्थिति साफ (Nirmala gehtodi)  हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।