उत्तराखंड में आठ फरवरी से चलेंगी कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं, जानिए महत्वपूर्ण 17 फैसले

150
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट की बैठक में राज्य के विद्यालयों में छह से 12 तक की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया गया। तय किया गया कि आठ फरवरी से यह कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने का फैसला भी हुआ। सिंगल यूज प्लास्टिक पर विनियम बनाए गए। हर प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया, जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी प्रतिबंध किए गए हैं। प्रयोग करने पर 100 रुपये से पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाने का फैसला हुआ। तय हुआ कि वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट में रखा जाएगा।
बैठक में साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किया गया, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने तय किया कि कक्षा आठ फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय खोले जाएंगे। प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए अलग से एसओपी जारी करेगा। क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा, इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या