‘नायक’ बने CM धामी, अपने आवास में मीटिंग लेते हुए शिकायतकर्ताओं को लगाया फोन, जानें फिर क्या हुआ

622
खबर शेयर करें -

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ‘नायक’ की भूमिका में दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक करते हुए अफसरों के सामने ही शिकायतकर्ताओं के पास फोन लगा दिया और उनसे उनकी समस्याएं और अफसरों के व्यवहार के बारे में पूछताछ भी की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समय से करने के निर्देश दिए। एक उच्चस्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म भी बनाने को कहा, जिसका एक महीने में मुख्य सचिव और हर 15 दिन में विभागीय सचिव फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 के शिकायतकर्ता अगस्त्यमुनि के पंकज गोस्वामी और हल्द्वानी की बीना पंत से फोन पर बात की। पंकज गोस्वामी ने देवभूमि एप पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एप्लाई किया था। काफी समय तक वेरिफिकेशन न होने के कारण, उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के 12 घंटे के अंदर ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- वाहन से पुलिस ने बरामद की नौ लाख की अंग्रेजी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

वहीं, बीना पंत ने बताया कि उन्होंने विद्युत से संबंधित समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद जल्द ही समस्या का समाधान हो गया था। इसके लिए बीना ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्ज होती हैं शिकायतें

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर जन शिकायत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्ज की जा रही है। पहले यह रात्रि के 10 बजे तक दर्ज की जा रही थी। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इसे 2 घंटे और बढ़ाया गया है। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अभी तक कुल 1,74,250 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। जिसमें से 1,05,060 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की इस सीट पर सात नामांकन पत्र हुए रद्द

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।