CM धामी कल नैनीताल में, इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे, देखें शेड्यूल

453
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नैनीताल (CM Dhami in Nainital tomorrow) भ्रमण पर आ रहे हैं। उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री नैनीताल क्लब में होने वाले बजट पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे से छह बजे तक होना है।

उत्तराखंड के आगामी बजट को लेकर सरकार मंथन में लग गई है। बजट में किन किन चीजों को शामिल करना है और किस मद में कितने बजट का प्रावधान करना है, इसे लेकर मंथन इस बार नैनीताल में किया जाएगा, जो 14 मई यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। यह आयोजन नैनीताल में नैनीताल क्लब में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी आयोजन में शामिल होने के लिए कल यानी शनिवार को नैनीताल (CM Dhami in Nainital tomorrow) आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में आधा दर्जन विभागाें के अध्यक्ष या अपर सचिव भी भाग ले रहे हैं। वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

बजट पर संवाद कार्यक्रम नैनीताल के बाद देहरादून में भी होगा। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम (CM Dhami in Nainital tomorrow) तय हुआ है। मुख्यमंत्री शनिवार शाम बजे कैलाखान हैलीपैड पर उतरेंगे। बजट पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम नैनीताल (CM Dhami in Nainital tomorrow) में करेंगे और 15 मई को 11 बजे पंतनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन तैयारी में जुट गया है। नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार मंडल मुख्यालय आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मल्लीताल की हैरिटेज बाजार का भी लोकार्पण का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।