अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

150
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में आज भाजपा जन आशीर्वाद रैली निकाल रही है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे हैं। पहली बार नगर में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताआें ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा और मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा जा रहे मुख्यमंंत्री धामी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, बीच रास्ते से ही वापस लौटे

यह भी पढ़ें : आज से राज्य के 22 हजार उपनल कर्मचारी पर, लड़खड़ाईं व्यवस्थाएं, हल्द्वानी एसटीएच में भटक रहे मरीज-तीमारदार

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सोमवार को तय समय से करीब दो घंटे देरी से उतरा। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पहुंचा। फिर जन आशीर्वाद रैली की शक्ल में काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर सीएम धामी का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की रैली मुख्य बाजार स्थित रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंच सभा में तब्दील हुई। यहां सीएम ने कोसी रोड पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के समीप नए कलक्ट्रेट भवन के साथ ही विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- मोदी की 400 पार की माला में 5 कमल उत्तराखंड से गूंथे जाना तय

इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने राजधानी से अल्मोड़ा जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाॅप्टर बीच रास्ते ही खराब हो गया था, जिसके कारण वह वापस देहरादून लौट गए थे। बाद में फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से वह अल्मोड़ा पहुंचे, जिसके कारण उन्हें दो घंटे की देरी हो गई।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।