उत्तराखंड में शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, नैनीताल का पारा माइनस में, येलो अलर्ट जारी

517
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी/देहरादून । उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड (cold waves in Uttarakhand) पड़ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के कई स्थानों पर शीत लहर (cold waves in Uttarakahand) रहने का अनुमान है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से परेशान कर सकती है। कहीं-कहीं पाला पड़ने का भी अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

सुबह से चल रही शीतलहर

उत्तराखंड के तकरीबन सभी जगहों पर शनिवार की सुबह से ही शीतलहर (cold waves in Uttarakhand) चल रही है। कई जगहों पर सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। इसने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। ठंड बढ़ने से सुबह सैर पर निकलने वाले घरों से नहीं निकल सके। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद से मौसम साफ रहेगा, मगर हवा चलने से गलन का एहसास होता रहेगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला
कई शहरों में माइनस में पहुंचा न्यूनतम पारा

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद से राज्य में शीतलहर (cold waves in Uttarakhand) चल रही है। नैनीताल जिले में 1 से 3.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा से चल रही हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। इसके कारण आज नैनीताल का न्यूनतम पारा -2 और मुक्तेश्वर में -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई अन्य शहरों का भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, चार की मौत
प्रमुख शहरों में ऐसा है तापमान

शहर   —–   अधिकतम तापमान   —–   न्यूनतम तापमान

नैनीताल   —–   7   —–    -2

मुक्तेश्वर   —–    5   —–    -3

कौसानी   —–   11   —–    -3

पंतनगर   —–   19   —–   5

देहरादून   —–   17   —–   5

नई टिहरी   —–   11   —–    -2

मसूरी   —–   6   —–    -4

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।