कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, पति हर्ष भी हिरासत में। जानिए घर से मिला नशे का यह सामान

184
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई।

शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति हर्ष लिम्बानिया से पूछताछ चल रही है। दोनों ने गांजे के सेवन की बात स्वीकार की है। यही नहीं भारती सिंह के लोखंडवाला फ्लैट से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में तीन जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके पति हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था।
अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भारती ने एनसीबी के सामने गांजे के सेवन की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी