उत्तराखंड के बेटे को दें बधाई, लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारत ने रचा इतिहास

470
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को हराकर यह कारनामा किया। भारतीयों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

    थाईलैंड के बैंकॉक में हुए थॉमस कप में लक्ष्य सेन ने पहले ही मैच में इंडोनेशिया  के ओलम्पिक मेडलिस्ट गिंटिंग को  9-21,21-17 व 21-16 से हरा कर जीत की बुनियाद रख दी थी। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नही देखा। भारत की युगल जोड़ी सात्विक व चिराग़ ने संघर्षपूर्ण मैच भारत के नाम किया। रविवार को लगातार तीसरे एकल मैच को जीतकर श्रीकांत ने पहली बार थामस कप जीतने का इतिहास रच दिया।

   14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को मात देकर भारत ने पहली बार थॉमस कप विजेता बना है। यह कप ओलम्पिक के समान ही माना जाता है। लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत सहित अन्य खिलाड़ियों ने रविवार को जब इतिहास रचा तब पूरा देश खुशी से फूला नहीं समाया।

उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक सहित समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाडिओं व खेल प्रेमियों साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की। जीत की ख़ुशी में खेल प्रेमियों ने अल्मोड़ा स्टेडियम में मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी मनाई ।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, डॉ नंदन बिष्ट , अरविंद जोशी, हिमांशु राज, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय , राजू तिवारी . जग्गू वर्मा, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी बलदिया जी , उप जिला क्रीड़ा अधिकारि व बैडमिंटन कोच श्री अरुण बंगयाल कोच स्मृति नगरकोटी आदि ने  भी बधाई  व शुभकामनाएँ दी।

*प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत की बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। पूरा देश थॉमस कप जीतने से उत्साहित है। हमारी टीम को बहुत बधाई और आगे के मैच के लिए बहुत शुभकामनाएं।